हनुमान मंदिर में चल रहा चातुर्मास अखंड रामायण पाठ का समापन


सतना। नारायणपुर स्थित अहरी हनुमान मंदिर में पिछले चार माह से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। यहां 1 जुलाई 2020 को श्रीराम चरित मानस यज्ञ शुरू हुआ था जिसके तहत अखंड मानस पाठ शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक यह अखंड मानस पाठ जारी है। हनुमान जी के मंदिर में अब तक 121 से अधिक मानस पाठ हो चुके हैं। हनुमान मंदिर में मानस यज्ञ का शुभारंभ रामदास त्यागी जी महाराज ने कराया है 1 जुलाई मंगलवार को मानस यज्ञ शुरू हुआ था। जो 27 अक्टूबर तक चलेगा व 28 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा श्री सनकादिक रामदास त्यागी जी महाराज द्वारा शुरू कराए गए पाठ को स्थानीय लोग कर रहे हैं। दिन हो या रात, सुबह-शाम मंदिर में राम धुन गूंजती रहती है। श्रीराम रस का पान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ नारायणपुर,हटवा,मझगवां,गोविंदपुर, शहपुरा,सगौनी ,जोबा,भितरी,अमिलिया,पदमी,नौगांव,
हिनौता,जिगना,,एव आसपास से आते हैं। श्रीराम महिमा के सागर में गोता लगाकर लोग खुद को धन्य मानते हैं।



