जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संभागीय कार्यालय कोष एवं लेखा सेवा पुस्तिका अनुमोदन के अभाव मे हो रहे कर्मचारी परेशान

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संभागीय कार्यालय कोष लेखा में कर्मचारियों का शोषण अपनी चरम सीमा पर है यहां अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत और हीला हवाली के चलते कर्मचारी की सेवा पुस्तिका अनुमोदन करने मे हिला हवाली की जाती है l ऑनलइन प्रिक्रिया के बाद महीनो लॉगिन मे रखे रहते है अधिकारी कर्मचारी जिससे अपने ही स्वत्वों को पाने के लिए कर्मचारी चक्कर लगाने मजबूर होते हैंl जब तक इस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों को चड़ौतरी नहीं दी जाती तब तक ऐन केन प्रकारेण सेवा पुस्तिका अनुमोदित नहीं की जाति आपत्ती लगा कर लटकाया जाता है और ज्यों ही उनके मन की मुराद पूरी हो जाती है तब कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अनुमोदित हो जाति हैl
संघ ने आगे बताया कि इस कार्यालय मे भ्रष्टाचार का आलम यह है कि जब तक चपरासी से लेकर अधिकारी तक बन्दर बांट नहीं होती तब तक फाईलें आगे नहीं बड़ती और जो कर्मचारी अपने 40 से 45 वर्ष विभागों एवं शासन-प्रशासन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त पश्चात सेवा पुस्तिका अनुमोदन के आभाव मे या गलत अनुमोदन करने के कारण अपने ही स्वत्वों को प्राप्त करने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की जेबें गरम करना पड़ता है l
संघ के जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम, हेमंत ठाकरे, दिने’ष’ गौंड़, राकेष श्रीवास, एनोस विक्टर, मनीष मिश्रा, क्रिस्टोफर नरोना , विनोद सिंह, गुडविन चार्ल्स , सुधीर पावेल, गोपीषाह, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील स्टीफन, अफरोज खान, रवि जैन, मकसूद कादरी, राजकुमार यादव, सतीष दुबे, फिलिप अन्थोनी, योगेष ठाकरे, विरेन्द्र श्रीवास, आषाराम झारिया, रामकुमार कतिया, नितिन तिवारी, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, सुधीर अवधिया, अजय मिश्रा, गिरीषकांत मिश्रा, आशीष कोरी, संतोष चौरसिया, भास्कर गुप्ता, आर.पी.खनाल, राषिद अली, संदीप परिहार, अशोक परस्ते, अनूप डाहट आदि ने कलेक्टर महोदय जी से मांग की है कि भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही कर संभागीय कार्यालय कोष एवम लेखा में हो रहे भ्रष्टाचार को विराम दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page