जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रहलाद सिंह पटेल के भोपाल आगमन पर भव्य स्वागत

श्री पटेल ने भोपाल आगमन से पहले, डॉ. मुरली मनोहर जोशी का लिया आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण। नव निर्वाचित नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद सिंह पटेल ने दमोह संसदीय क्षेत्र एवं केंद्रीय मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ही त्याग पत्र दिया है। वही भोपाल आगमन से पहले श्री पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विचारक डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। नरसिंहपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रहलाद सिंह पटेल के भोपाल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page