सुदर्शन समाज के पदाधिकारियों ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

जबलपुर दर्पण। हाईकोर्ट चौक में सुदर्शन समाज के पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने बताया की भारत के संविधान लिखने वाले डॉ भीमराव आंबेडकर की आज पुण्यतिथि है. वे एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे. उन्होंने दलित जाति के लिए काफी काम किया. वे समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे. उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था. उन्होंने हमेशा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकार के बारे में बात की. उनकी मृत्यु 06 दिसम्बर 1956 को हुई थी. इसलिए इस दिन अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और साथ ही इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस भी कहा जाता पुण्यतिथि पर पप्पू गिरानिया,जगदीश चोहटेल,दीपक नाहर,अरुण बंशकार,रामकिशनहाटे,नेकराम,सुरेश तानिया,चंद्रशेकर बिरहा,दर्शन कुंडे,मातृशक्ति एवं बच्चे भी सामिल हुए।



