अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने ली थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारियो की बैठक

जबलपुर दर्पण। पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध श्रीमति पूजा पाण्डे की उपस्थिति में जिले के थानों में पदस्थ समस्त बाल कल्याण अधिकारियों की बैठक ली गयी। बैठक में सहायक उप निरीक्षक एंव उप निरीक्षक स्तर के 41 बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम बाल कल्याण अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुये समस्यायें जानी एवं निर्देशित किया कि समय के साथ हमें बदलना होगा। थाने में पंजीबद्ध विधि विवादित बालक से सम्बंधित प्रकरणों की विवेचना थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी ही करेंगे एवं विवेचना पूर्ण उपरांत चालान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष स्वयं प्रस्तुत करेंगे, चालान ड्यूटी आरक्षक केा पेश करने हेतु नहीं देंगे। उम्र के निर्धारण एवं सामाजिक पृष्ठभूमि निर्धारण हेतु एस.ओ.पी. है उसका शत-प्रतिशत पालन करें, न्यायालय में प्रस्तुत अभियोग पत्र में सभी दस्तावेज या तो मूल हों, या सत्यापित हों। अभियोग पत्र प्रस्तुत करने के पूर्व सम्बंधित राजपत्रित अधिकारी या एडीपीओ से आवश्यक रूप से चैक करा लें, जो भी कमी बतायी जाती है उसकी पूर्ति करने के उपरांत ही अभियोग पत्र प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88