जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

300 करोड़ की लागत से जबलपुर रेलवे स्टेशन बनेगा स्मार्ट

जबलपुर दर्पण। मुख्य रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग जो एयरपोर्ट टर्मिनल की तरह विकसित की जाएगी इस प्रस्ताव की स्वीकृति केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव ने पुर्व सांसद एवं नवनिर्वाचित विधायक श्री राकेश सिंह की मांग पर दी है।उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मप्र के सह प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव से विधायक श्री राकेश सिंह ने दिल्ली में सौजन्य भेंट करते हुए चुनाव में उनकी अहम भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। श्री सिंह ने इस दौरान उनसे पूर्व में उनकी मांग पर जबलपुर रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग की स्वीकृति के संदर्भ में चर्चा की और बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक बनाये जाने के प्रस्ताव के बाद ड्राइंग डिजाइन की स्वीकृति पूर्व में दी जा चुकी है किंतु बिल्डिंग की स्वीकृति होना शेष है जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव ने तत्काल स्वीकृति देते हुए आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया जबलपुर रेलवे स्टेशन जो मध्य भारत का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना पूर्ण होने के बाद अब यह महत्वपूर्ण जंक्सन बन रहा है इसीलिए जबलपुर रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को सुंदर, व्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रस्ताव मेरे द्वारा दिया गया था जिसमे मुख्य रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के साथ मल्टीलेवल बिल्डिंग में फूड कोर्ट, वेटिंग रूम, लाउंज तैयार किये जायेंगे जिससे स्टेशन के अंदर मॉल जैसा नजारा देखने मिलेगा और स्टेशन के बाहरी हिस्से को भेड़ाघाट और मार्बल रॉक्स की थीम पर बनाया जाएगा इसमे एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं होगी जिनमे रूफ प्लाजा, दिव्यंगों के लिए विशेष चिन्हित मार्ग, खाने पीने की लग्जरी सुविधा, स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रेक के नीचे सब वे निर्माण, आवागमन की जानकारी हेतु आधुनिक एलईडी डिस्प्ले सुविधा आदि शामिल है।

श्री सिंह ने कहा जबलपुर के विकास में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है और पूर्व में मेरी मांग पर जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के बिल्डिंग को 300 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बनाए जाने का प्रस्ताव पमरे द्वारा मंत्रालय को दिया गया था जिसे माननीय रेल मंत्री ने स्वीकृति देते हुए आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।श्री सिंह ने बताया स्वीकृति के उपरांत अब इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा और जबलपुर को सुंदर और सुविधायुक्त विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी।श्री सिंह ने इस सौगात के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।श्री सिंह ने कहा जबलपुर के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़े है और जनता के आशीर्वाद से जबलपुर के विकास कार्यो की यह निरंतरता आने वाले समय में भी इसी तरह बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88