जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रहलाद सिंह पटेल का दमोह आगमन आज

दमोह निवास पर आम नागरिकों एवं बीजेपी कार्यकर्ता ,पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

जबलपुर दर्पण। नव निर्वाचित नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद सिंह पटेल आज दिनांक 09/12/2023, दिन शनिवार को दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पटेल सुबह 10.30 बजे जबलपुर से प्रस्थान करके 12.00 बजे दमोह जिले के ग्राम नोहटा, जनपद पंचायत जबेरा, आगमन होगा जहां दोपहर 12.30 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी भारत सरकार के लाइव “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होगे। वही दोपहर 02.00 बजे नोहटा से प्रस्थान करके दोपहर 02.30 बजे दमोह निवास पर आगमन होगा जहां श्री पटेल आम नागरिकों एवं बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे उसके बाद दोपहर 03.30 बजे दमोह से प्रस्थान करके सायं 04.30 बजे जरारूधाम गौअभ्यारण्य बटियागढ़ आगमन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page