मोहन यादव को विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय में हुआ मिष्ठान वितरण

जबलपुर दर्पण। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता एवं मुख्यमंत्री चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा संभागीय कार्यालय रानीताल में मिष्ठान वितरण कर उत्साह मनाया। नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और यहां कार्यकर्ता को ही सर्वोच्च पद पर बैठाया जाता है और उसका प्रमाण है उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना है। यादव एक जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है और वे संगठन का कार्य करते हुए आज प्रदेश के मुखिया के दायित्व तक पहुंचे है।
उन्होंने कहा मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर जी का विधानसभा अध्यक्ष, राजेंद्र शुक्ला जी एवं जगदीश देवड़ा जी का उप मुख्यमंत्री पद के लिए तय होने पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित है और इसी खुशी में आज भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंचल सोनकर, रत्नेश सोनकर, अभय सिंह ठाकुर, अश्वनी परांजपे, रोहित जैन, लालू यादव, प्रशांत केसरवानी, रविंद्र पचौरी, संजय यादव, रूपा राव, अजय तिवारी, अभिषेक तिवारी, रंजीत ठाकुर, चित्रकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।



