गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भोरवेला में निकलीं प्रभातफेरियां

जबलपुर दर्पण। नवमें नानक, हिंद की चादर, गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस 17 दिसंबर को गुरुद्वारा प्रेम नगर प्रांगण में सिख सेवक जत्था के नेतृत्व में जबलपुर के सिख समाज द्वारा मनाया जाएगा । इसमें गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी भाई मानसिंह मंजीसाहिब, अमृतसर पंजाब एवं विख्यात रागी जथा भाई हरजोतसिंह जख्मी, जलंधर पंजाब सहित अनेक विद्वतजन शिरकत करेंगे । गुरु तेग बहादुर जी का यश अर्चन करते हुए आज भर बेला में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गोरखपुर से कीर्तनी प्रभातफेरी निकाली गई । यहां श्री गुरुग्रंथ साहिब में अंकित गुरुजी की गुरु वाणी– सब सुख दाता राम है दूसर नाहीं कोय– सर्वत्र गूंज रही थी । तेज ठंड के बावजूद यहां बच्चे भी शामिल थे । चाय नाश्ता और पुष्पांजलि के साथ घर-घर प्रभातफेरी का आत्मीय स्वागत किया गया । 15 दिसंबर को गुरुद्वारा भरतीपुर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी और निशान साहिब की सेवा होगी । 16 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार गोरखपुर में निशान साहिब लहराया जाएगा । प्रधानसाहब मनमोहन सिंह सलूजा, मनप्रीत सिंह आहूजा, रविंद्र सिंह दुआ एवं आयोजन समिति ने साध संगत से उपस्थित एवं सहयोग की अपील की है ।



