जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सार्वजनिक शौचालयों में श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता अभियान

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता सेवा अभियान लगातार जारी है। यह अभियान नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कॉलोनियों, बस्तियों, स्कूलों, कॉलेजों एवं कार्यालयों तथा अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह अभियान का निरीक्षण आज पूर्व पार्षद दिलीप पटेल, संजय तिवारी, के साथ प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी ने किया।

स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आज पूर्व पार्षद दिलीप पटेल, संजय तिवारी, के साथ प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी रामलीला मैदान सामुदायिक शौचालय एवं गोहलपुर सब्जी मंडी शौचालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सफाई संरक्षक गुड्डू को शौचालय के अच्छे रखरखाव हेतु प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं शौचालय स्वच्छता सेवा अभियान के तहत शहर के अन्य शौचालयों की भी निरंतर जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है, कि शहर के विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों में जनसहयोग से स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में शौचालयों की सफाई के साथ-साथ शौचालय संरक्षक को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। निरीक्षण के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हर्षा पटेल, लीना पॉल, अतुल रैकवार, तथा एच.एम.एस. से मोहित पटेल, देव पाठक उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88