जनता को अंगदान जागरूकता का दिया संदेश

जबलपुर दर्पण। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्मदिन बीइंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने बीइंग ह्यूमन स्टोर में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात बर्मन की अध्यक्षता में मनाया, पोस्टर बैनर के माध्यम से अंगदान जागरूकता का संदेश दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीइंग ह्यूमन के मैनेजर उदय झा, मुख्य विशिष्ट अतिथि विकास खण्डेलवाल, समाजसेवी पूजा जैन,प्रिंसी जैन उपस्थित रहे, बताया कि हम हर साल की तरह इस वर्ष भी अंगदान जागरूकता अभियान हमारे द्वारा छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार मुंबई चलाया जाता ताकि अंगदान के प्रति जागरूकता आ सके अंग की विफलता के कारण बहुत लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है, यशराज फिल्म्स मुंबई के आमंत्रण पर अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ से प्रभात बर्मन ने मुलाकात की, जहां सलमान खान ने अंगदान जागरूकता अभियान को सराहा और जारी रखने को कहा, सलमान खान वर्ल्ड फर्स्ट फैन्स क्लब जबलपुर जो बीइंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के नाम से पंजीकृत हैं यह सलमान खान का दुनिया का पहला फैन क्लब है, क्लब में सलमान खान की पहली फिल्म बीबी हो तो ऐसी 1988 से आज तक के अखबारों का कलेक्शन मौजूद हैं जो संस्कारधानी को गौरवान्वित करता है जबलपुर सलमान खान फैंस का मुख्य आकर्षण का केंद्र है, कार्यक्रम में कपिल बर्मन अरफाज खान , पंडित आयूष दुबे, मोहन सोनी, आशीष खरा, नंदनी पाटकर, नवीन जैन,इरफान उस्मानी, राजा चौरसिया, अंकित जैन आदि उपस्थित रहे ।



