सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:

जबलपुर दर्पण। 6 जनवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन , प्रथम दिन कलशयात्रा भ्रमण के साथ शुरुआत होगी। ग्राम कसही ,पनागर में भागवत पुराण आयोजित की जायेगी। वृन्दावन के कथावाचक बाल व्यास श्री देवनन्दन महाराज के श्रीमुख से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम कसही पनागर में 6 जनवरी से शुरू हो रही व भागवत कथा में समस्त जनसमुदाय के सहयोग श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य और विशाल शुभारंभ पूरे में माहौल कलशयात्रा से प्रारंभ होगी। ब्रजधाम के बाल व्यास महाराज जी से कथा का श्रवण के लिए यजमान बनने हेतु समस्त ग्राम वासियों से अपील कर , बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।और जिसका 13 जनवरी को हवन, भंडारे के समापन होगा।



