भव्य कलश यात्रा निकली…..

जबलपुर दर्पण। अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु भव्य कलश यात्रा अलग-अलग बस्तियां में निकाली गई एक यात्रा जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक से प्रारंभ होकर गुप्ता कॉलोनी, बड़ी महाकाली, अन्नपूर्णा मंदिर, फुहारा, आगा चौक होते हुए हरदौल मंदिर गढ़ाफाटक में समाप्त हुई तो दूसरी खेरमाई मंदिर मानस भवन से महाराष्ट्र स्कूल होते हुए हनुमान मंदिर में समाप्त हुई जिसमें अनेक महिलाएं श्रद्धालु भक्त जय श्री राम का नारा लगाते हुए नजर आए। इस अवसर पर छोटे बच्चे सीताराम बनकर नजर आ रहे थे।
इस अवसर पर अखिलेन्द्र सिंग,प्रशांत सिंह, केशव अग्रवाल, मनीष शाह,प्रकाश सोनी, अजीत सिंह, चेतराम विश्वकर्मा, मिथिलेश पटेल, धर्मेंद्र रजक, प्रकाश पवार, योगेश धान्डे,प्रशांत पोल, अभिषेक जैन,मनोज कुशवाहा,अनिल अग्रवाल, सुदेश जैन,अमरीश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र चौकसे, वैभव नावलेकर, आकाश खरे, पर्व परमार संजय सर्वटे, पवन तिवारी एवं अनेक राम भक्त उपस्थित रहे।



