कर्मचारियों की जी.आई.एस कटौती राशि बड़ाई जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के कर्मचारियों की समूह बीमा योजना के अन्तर्गत क्लास थ्री कर्मचारियों से 200रू प्रतिमाह काटा जा रहा है जो की न्यूनतम राशि है जिसके तहत कर्मचारियों का बीमा सिर्फ दो लाख रूप्ये होता है जो कि आज के इस मंहगाई के दौर में बहुत कम है। अतः कर्मचारियों की समूह बीमा राशि प्रतिमाह बड़ा कर 1000रू किया जाना चाहिए। क्योंकि जितनी न्यूनतम राषि कर्मचारियों की काटी जाएगी उतनी ही न्यूनतम राशि का बीमा हो पाएगा। परंतु यदि 1000रूपये प्रतिमाह काटे जाते हैं तो कर्मचारियों का दस लाख का बीमा किया जा सकता है।
संघ ने आगे बताया कि समूह बीमा योजना राशि कर्मचारियों के वेतन से काटी जाती है यदि 1000रू राशि कर्मचारियों के खाते से काटी जाती है तो इससे सरकार पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। और भविष्य में यदि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटती है तो उन्हे कर्मचारी समूह बीमा योजना के तहत दस लाख रूप्ये मिल सकते हैं जो उनके आश्रितो के लिए एक बड़ा सहारा होगी।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम, हेमन्त ठाकरे, राकेश श्रीवास, दिनेष गौंड़, स्टेनली नाॅबर्ट, सुधीर अवदिया, एनोस विक्टर, गुडविन चार्ल्स, विनय रामजी, फिलिप् एंथोनी, सुनील झारिया, अफरोज़ खान, उमेष ठाकुर, गोपीषाह, शरीफ अंसारी, रऊफ खान, आर.पी.खनाल, निलेष खरे, अषोक परस्ते, सुधीर पावेल, अभिषेक ठाकुर, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, चैतन्य कुषरे, गुडविन चाल्र्स, डी.आर.बेलवंषी, महेन्द्र प्रधान, एस.बी.रजक, संतोष चैरसिया, देवेन्द्र पटेल, रमाकांत चैकसे, मनोज साहू, वसुमुद्दीन, त्रिलोक सिंह, समर सिंह ठाकुर, आषीष कोरी आदि ने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि कर्मचारियों की समूह बीमा राशि 10 लाख रुपए की जाएl



