जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर से ऊना वीरभूमि हिमांचल के लिये सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाय

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के संस्थापक पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने जबलपुर से ऊना हिमांचल रेलवे स्टेशन के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की है। तिवारी जी का कहना है कि जबलपुर में सेना के कई रेजिमेंट जैसे जम्मू एंड कश्मीर राईफल्स, ग्रेनेडियर रेजिमेंट, सी.एम. एम. कालेज, आई. टी. बी. पी. का मुख्यालय तथा सेना का मध्य भारत कमांड मुख्यालय भी है। इसके साथ ही रक्षा विभाग के रक्षा निर्माण जीसीएफ, आयुक्त निर्माणी एवं आर्डिनेंस डिपो और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भी जबलपुर में ही स्थित है। इन सभी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी जवानों की अधिकतम संख्या हिमाचल प्रदेश,पंजाब और हरियाणा के लोगों की है। इन लोगों को और उनके घर वालों को जबलपुर से ऊना के लिए आना जाना करना पड़ता है। दोनों शहरों के बीच कोई सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण इन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आई पी ए पी के संस्थापक पुरुषोत्तम तिवारी जी का कहना है कि जबलपुर से ऊना के लिये रेल सेवा व्हाया कटनी,दमोह,सागर,झाँसी/महारानी लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा कैंट,मथुरा केंट,हज़रत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत, अम्बाला केंट, चंडीगढ़, रूपनगर, आंनदपुर साहेब, कीरतपुर साहेब नंगल डेम ऊना हिमांचल रेलवे स्टेशन होनी चाहिए जिससे इस सेवा का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि यह सेवा शुरू होने से यात्रियों की सहूलियत के साथ साथ इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों के लिए भी सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88