युवक-युवती परिचय सम्मेलन

जबलपुर दर्पण। जायसवाल समाज जबलपुर द्वारा आगामी 26 जनवरी को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी युवक- युवती परिचय सम्मेलन मदन महल रेलवे स्टेशन स्थित उत्सव भवन में किया जाएगा l बैठक को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष केशव जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में समाज की पत्रिका जायसवाल स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा l जिसमें विवाह योग्य – युवक युवतियों की जानकारी संलग्न होगी पत्रिका में बायोडाटा छपवाने के लिए जानकारी 15 जनवरी तक समाज कार्यालय में जमा की जा सकती है l समाज के सचिव राममनोहर जायसवाल जी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा l युवा संगठन अध्यक्ष शोभित जायसवाल ने बताया कि समाज के विधायकों को सम्मानित किया जाएगा l बैठक में समाज के रमाकांत जायसवाल विजय जायसवाल संजीव जायसवाल बॉबी जायसवाल प्रशांत जायसवाल राजेश जायसवाल एस के राय जितेंद्र जायसवाल संतोष जायसवाल प्रेम जायसवाल सुभाष जायसवाल राममोहन जायसवाल जयसवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती विनीता राय इत्यादि उपस्थित थे


