नमो ऐप से मिलेगी देश की वर्तमान स्थिति की जानकारी: अभिलाष पांडे

जबलपुर दर्पण। नमो ऐप से आप जुड़ते है तो आपको देश की वर्तमान स्थिति के विषय में जानकारी तो प्राप्त होती है साथ ही देश के प्रधानमंत्री से भी आप सीधे जुड़ने का काम करते है यह बात नमो ऐप के प्रदेश संयोजक एवं विधायक अभिलाष पांडे ने स्नेह नगर स्थित गौतम एकेडमी में छात्रों को नमो ऐप डाउनलोड करवाते समय कही।
अभिलाष पांडे ने कहा कि नमो ऐप के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यों के साथ ही देश की प्रगति की जानकारी प्राप्त होती है क्योंकि इस ऐप के माध्यम से आप प्रधानमंत्री के कार्य एवं गतिविधियों को समझ सकते हैं। आज हमारा उद्देश्य सभी को नमो ऐप से जोड़ना है ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति, छात्र आमजन इससे जुड़कर सीधे देश के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
अभिलाष पांडे ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है आज हमारा देश भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है आज विकसित भारत का संकल्प लेकर हम चल रहे हैं हर क्षेत्र में तीव्र गति से देश आगे बढ़ रहा है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर मेहनत कर रहे हैं इसलिए हम सब का दायित्व है कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से हम सीधे जुड़ सकें। इस कारण से नमो ऐप से जुड़ने का अभियान भाजपा के द्वारा चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज 6 एवं 7 जनवरी को उत्तर विधानसभा में सभी जनों को नमो ऐप से जोड़ा जाएगा।आज गौतम एकेडमी में नमो ऐप के प्रदेश संयोजक के रूप में मैने छात्रों को जोड़ने का काम किया है।



