जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान संघ उतरा सड़कों पर

जबलपुर दर्पण। धान खरीदी केंद्रों में हुई भारी अनियमितता के बाद भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जबलपुर जिले के किसानों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। किसान संघ के जिला प्रशासन को दिए अल्टीमेटम के बाद भी धान खरीदी की व्यवस्था बनाने में प्रशासन नाकाम रहा। जिसके कारण जिले के किसान भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में पाटन व मंझोली के किसान तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था बनाने के लिए भारतीय किसान संघ ने 15 सूत्रीय मांगो के सुझाव जिला प्रशासन को दिए थे। जिन पर कार्यवाही करने में जिला प्रशासन नाकाम रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि मौसम खराब है और किसानों की धान खुले में पड़ी है। धान खरीदी की गति बहुत धीमी चल रही है और धान का परिवहन व भंडारण भी नहीं हो रहा है। जिसके कारण जिले का धान उत्पादक किसान परेशान है।
पाटन तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण सोनी ने कहा है कि यदि किसानों की धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं होगा तो जबलपुर के किसान दो दिन बाद अपनी धान लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भारतीय किसान संघ के दोपहर 1 बजे से जारी आंदोलन रात्रि 8 बजे कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। अपनों मांगों का ज्ञापन एस डी एम पाटन मानवेंद्र सिंह को किसानों से सौंपा।

प्रमुख मांगे-

  1. जिले में धान खरीदी केंद्रो की संख्या बढ़ाई जाये।
  2. स्लाट बुकिंग में आ रही सर्वर की समस्या को दूर किया जाये।
  3. खरीदी गई धान का शीघ्र परिवहन व भंडारण किया जाये।
  4. ब्लैक लिस्टेड किये गये वेयरहाउसों में रखी किसानों की धान को खरीदने की व्यवस्था की जाये।
  5. किसानों से खरीदी गई धान की भुगतान व्यवस्था में गति लायी जाये।
  6. जिला कलेक्टर, एसडीएम स्तर के अधिकारी धान खरीदी केंद्रो का आकस्मिक निरीक्षण करें।
  7. एफएक्यू के नाम पर सर्वेयरों की कमीशनखोरी बंद की जाये।
  8. तौल कांटों की नियमित जांच की जाये।
  9. मूंग खरीदी में किसानों के रूके भुगतान तत्काल किये जाये।
  10. धान खरीदी की तिथि 30 जनवरी तक बढ़ाई जाये।
  11. धान खरीदी केंद्रों पर वर्षा की असमय स्थिति पर उचित प्रंबध रखे जाये।
  12. खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था की जाये।

धरना स्थल पर किसानों ने बनाया खाना
पाटन तहसील मुख्यालय में जारी भारतीय किसान संघ के धरना स्थल पर आए सैकड़ों किसानों के भोजन की व्यवस्था भी किसानों के द्वारा करी गई थी। धरना स्थल पर किसानों द्वारा गकड़ भर्ता बनाया गया और किसानों के साथ साथ सुरक्षा में लगे पुलिस महकमे व प्रशासन को भी भोजन कराया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, विवेक बेहुरे, राजकुमार वाजपेई, सुनील पटेल, रामकृष्ण सोनी, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री धनंजय पटेल, आशीष पटेल, हरिशंकर पटेल अनिल पटेल, रितेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मनोज दुबे, श्यामसुंदर साहू, रितेश पचौरी, मुकुल पचौरी, मुदित पचौरी, कुंवर पटेल, वीरेंद्र साहू, विनय, मनीष साहू, विनोद नवेरिया, विकास मिश्रा, विश्वनाथ गोंटियां, प्रकाश नारायण पटेल, आशीष पल्हा, ब्रजेश छिरा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88