जबलपुर कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज बंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

जबलपुर दर्पण। आज हमारा देश विकट परिस्थिति में चल रहा है ऐसा झूठा प्रधानमंत्री जो निरंतर आम जनता को गलत बयान करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है परंतु देश की जनता जागरूक हो चुकी है आज विपक्ष का चुनाव देश की जनता स्वयं लड़ रही है और परिणाम भी सुखद आएगा हमारे सेवा दल के साथी निरंतर अपनी कांग्रेस विचारधारा के अनुरूप सक्रिय रहते हैं कांग्रेस को ऐसे ही निष्ठावान साथियों की जरूरत है यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भाई दिनेश यादव जी ने अपने वक्तव्य में दिया इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने भी सेवा दल के साथियों को उनके कर्मठ शीलता निष्ठावान विचारधारा के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनका यह कहना था कि सेवादल के मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पद संभालने के पश्चात सम्मिलित होने का प्रथम अवसर है हालांकि इसके पूर्व कई बार मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम में एक कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में ध्वज वंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हो चुका हूं मैं सेवादल के साथियों को विश्वास दिलाता हूं की मेरे कार्यकाल में सेवा दल के साथियों के सहयोग से जन नागरिकों के मुद्दों को मिलकर उठाने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी जी ने भी उपस्थित कांग्रेस सेवा दल के साथियों एवं आम नागरिकों को आभार व्यक्त करते हुए कहां कि मेरे छोटे से निवेदन पर इतनी अधिक संख्या में लोगों उपस्थित हुए मैं उन सभी को धन्यवाद दूंगा और साथ ही मैं वचन देता हूं की सेवा दल के माध्यम से नागरिकों की जो भी आवाज उनको शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करूंगा यदि शासन नहीं सुनता है तो कांग्रेस जनों के साथ मिलकर विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करने में किसी भी प्रकार की कोर कसर बाकी नहीं रखूंगा।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई जी एवं सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्येंद्र यादव जी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री योगेश यादव जी के निर्देश पर जबलपुर कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम जबलपुर के बड़ा फवारा सब्जी मंडी पढ़ाओ मैं संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में जबलपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भाई दिनेश यादव नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी जबलपुर सेवा दल की महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव पार्षद हर्षित यादव ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार चौबे रोहित यादव विनय कुशवाहा रम्बल विश्वकर्मा पप्पू मरवाह विष्णु विनोदिया विनय नेमा अमित सिंह रीना विश्वकर्मा रीना सिंह रेखा राठौड़ माया विश्वकर्मा यूनुस ताहिर खोखर चंदन श्रीवास्तव जुनैद अंसारी ओमनाथ चौधरी भैया लाल यादव सूरज कोरी सहित अनेक सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जन नागरिक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के रोहित यादव एवं विनय कुशवाहा आयोजन करता थे।



