बेलखाड़ू चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला एक की मौत,अन्य घायल

कटंगी जा रहे थे बाईक सवार
पाटन, जबलपुर दर्पण। बेलखाड़ू चौकी के समीप सोमवार करीब तीन बजे के आस पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई वही चालक के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है।
चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर से जा रहे बाईक सवार को बेलखाडू चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार दस चक्का ट्रक क्रमांक एमपी-20-जीए-0235 ने बाईक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए हादसा इतना भीषण था की घटना स्थल पर चीख पुकार मंच गई, राहगीरों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान अनीता बाई पति अशोक कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी केवट मोहल्ला जबलपुर की मौत हो गई वही 48 वर्षीय अशोक कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी ड्राइवर को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।



