पहाडीखेडा क्रिकेट स्पर्धा पर सालीवाडा का कब्जा

जबलपुर दर्पण। वटेश्वर धाम पिपरिया समीप पहाडीखेडा में क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र भर की 32 टीमों ने हिस्सा लिया फाइनल मैच आयोजित टीम पहाड़ीखेडा और सालीवाडा के मध्य खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए साली वाला टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए 121 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पहाड़ी खेड़ा टीम महज 97 रन ही बना सकी मैन ऑफ द मैच मन 38 रन और 3 विकेट लेकर मनोज चुने गए ओर मैन ऑफ द सीरीज अभय पटेल रहे जबकि दर्शन ,जागे,लालबाल टाल,शुभम,अजय,सौरभ,सागर ने अच्छा प्रदर्शन किया उपविजेता टीम से अभीषेक ने शानदार 60 रन और पंकज ने तेज 25 रन बनाए आयोजन समिति एवं विजेता समिति प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों को मुख्य अतिथि योग गुरु शिवराम राहुल साहू द्वारा शुभकामनाएं दी गई योग गुरु शिवराम राहुल साहू जी ने बताया कि खेल ना केवल हमें आपसी भाईचारा सिखाता है बल्कि सद्भावना और स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है आयोजन अभय, लकी, सचिन, पंकज,अंकित,विजय, अभीषेक अनुराग, सभी फाइनल मैच का पुरस्कार ग्राम की वरिष्ठ जनों एवं मुकुल महाराज द्वारा दिया गया



