जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पंचायत निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को बस मुहिया करायी जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेष अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 27 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन होने हैं। जिसके लिए मतदान सामग्री का वितरण गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 08बजे से शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.कुण्डम में किया जाना है। तत पष्चात सभी मतदान दल अपने अपने मतदान केन्द्र जाएंगे। परंतु एक तरफ कड़ाके की ठंड अपनी चरमसीमा पर है वहीं जबलपुर, बरगी, शहपुरा, बरेला, पाटन, मझौली से कुंडम पहंुचने में 70 से 80 किलो मीटर का सफर तैय करना होगा जो की कर्मचारियों के लिए मान्सिक प्रताड़ना से कम नहीं है। सभी ब्लॉकों से सैकड़ों कर्मचारियों को कुंडम सुबह आठ बजे पहंुचना है वहीं इन्हे यहां से अपने अपने साधनों से पहुंचना है जो अपने आप में एक बड़ी समस्या है क्योंकि एक तरफ सुबह के समय कोहरे की वजह से गाड़ी चलाना दूभर हो रहा है वहीं दूसरी और 75 से 80 किलो मीटर अपने साधन से जाने में कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और किसी भी दुर्घटना के होने का डर बना रहता है यदि किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होती है तो संबधित कर्मचारी एवं उसके परिवार के सदस्यों को इस घटना का सामना करना पड़ेगा। जबकि शासन एक मुआवजा की राषि का भुगतान कर अपने दायित्वों को पूरा करेगा। और कर्मचारियों के परिवारों को इस दुखद घटना को जीवन भर सहना पड़ेगा। ऐसे में सभी कर्मचारियों को जबलपुर हैडक्वाटर से शासन के द्वारा बस से कुंडम पहुंचाया जाना चाहिए एवं चुनाव कार्य सम्पन्न होने के बाद जबलपुर हैडक्वाटर तक बस से लाया जाना चाहिए।ं
संघ के जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, राकेष श्रीवास, स्टेनली नॉबर्ट, हेमंत ठाकरे, दिनेष गौंड़, गुडविन चार्ल्स, रऊफ खान, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एनोस विक्टर, विनोद सिंह, राजकुमार यादव, फिलिप अन्थोनी, सुधीर अवधिया, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, अषोक राय, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, कादिर अहमद अंसारी, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, सुधीर पावेल, राजेन्द्र सिंह, संतोष चौरसिया, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर महोद्य से मांग की है कि दूर दराज के सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों को कुंडम पहुंचने एवं वापस आने हेतु बस मुहिया करायी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88