सुबह से पार्थिव शिवलिंग निर्माण करने पहुंचे श्रद्धालु

जबलपुर दर्पण। परम पूज्य दद्दा जी द्वारा गुरजी कलां में स्थापित शिक्षा का मंदिर में पंडित देव प्रभाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्री विजय मोदी रैपुरा( कटनी) एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गृहस्थ संत पूज्य बड़े भैया जी सरकार के करकमलों से आज दोपहर ब्रह्मलीन पूज्य “दद्दाजी” की प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ आज प्रातः काल से ही स्कूल प्रांगण में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग निर्माण,अभिषेक करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए मूर्ति स्थापनाआज सोमवार को शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:38 पर धार्मिक अनुष्ठान जनसमूह के बीच पूज्य बड़े द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित गुरुजीकला वासी एवं आसपास के क्षेत्रीय ग्राम वासियों श्रद्धालुओं ने पूज्य “दद्दा जी” के जयकारे लगाते और करतल ध्वनि करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।



