जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
न्यू जबलपुर गारमेंट्स मैन्यु फैक्चर ने गरीबों को कम्बल वितरित किए

जबलपुर दर्पण। न्यू जबलपुर गारमेंट्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन जबलपुर द्वारा आज नमामि देवी नर्मदे हर, मां नर्मदा के तट ग्वारीघाट में गरीब असहाय लोगों को ठंड, शीत लहर से बचाव के लिए सभी गरीबों को कम्बल वितरण किया गया व छोटे छोटे बच्चों को बिस्कुट दिए गए, इस अवसर पर समिति के आयोजन में असोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल भाई, सह सचिव राजाराम चौधरी, इश्वर वासवानी, नरेश जैन, संतोष तिवारी, जितेन्द्र पटेल, दिलीप विश्वकर्मा, नरेश रजक, अकमल उपस्थित रहे ।



