जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

87 वटुकों के हुए उपनयन संस्कार,310 युवक – युवतियों ने मंच पर दिया परिचय

जबलपुर दर्पण। ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा द्वारा मानस भवन में आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 87 वटुकों के उपनयन संस्कार संपन्न हुए ।विवाह संस्कार योग्य 310 युवक – युवतियों ने मंच पर अपना वैवाहिक परिचय दिया। 1126 युवक – युवतियों ने विवाह हेतु अपना पंजीयन कराया। इस अवसर पर समाज की वैवाहिक पत्रिका नवजीवन का विमोचन भी किया गया। आचार्य पप्पा जी महाराज और आचार्य डॉ.चंद्रशेखर शास्त्री ने वैदिक विधि विधान से उपनयन संस्कार संपन्न कराया। महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमीता शर्मा के नेतृत्व में सुधा पांडे, प्रतिभा उर्मलिया, डॉ.श्रद्धा तिवारी, अनीता तिवारी,निशा तिवारी,आरती दीक्षित,अदिति बाजपेई, शैली झा, प्रतिष्ठा द्विवेदी,अनामिका तिवारी व रागिनी दीक्षित ने सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन किया। मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय अनादिकाल से समाज का नियंत्रक,मार्गदर्शक और सनातन संस्कृति व परम्पराओं संरक्षक रहा है। उन्होंने टेलीग्राफ गेट नंबर 4 वाले चौक का नामकरण भगवान परशुराम चौक कर दिए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र जामदार ने कहा कि 16 संस्कार सनातन संस्कृति के प्राण हैं। संस्कार ही एक बालक को मनुष्यत्व और देवत्व की ओर ले जाते हैं। विशिष्ट अतिथि पं.वासुदेव शास्त्री ने वैवाहिक परिचय सम्मेलनों को वर्तमान युग परिवारों को जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने इस विशिष्ट आयोजन हेतु ब्राह्मण सभा को साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि इंजी. आर.आर. दुबे ने उपनयन संस्कार की महत्ता पर प्रकाश डाला।महासभा अध्यक्ष के. के. शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। सूत्रधार वीरेंद्र तिवारी ने संस्था की 25 वर्षीय यात्रा को उद्धृत किया।
आयोजन में समाजसेवी धीरज पटेरिया, संयोजक मुन्नालाल दुबे, दिलीप दुबे,राजेश पाठक प्रवीण, गिरीश अवस्थी,आनंद शुक्ला, डॉ. एच. पी. तिवारी, विनोद शर्मा, डॉ.हरिशंकर दुबे, के.के.शुक्ला, सुशील शुक्ला,पार्षद अमरीश मिश्रा, ब्रजेश उर्मलिया,राकेश खंपरिया,पी. के. तिवारी, अखिलेश उपाध्याय,विनय तिवारी,संतोष चौबे,सत्यप्रकाश शर्मा, कपिल दुबे,शिशिर पांडे,श्याम दीक्षित, महेश स्थापक, मधुर त्रिपाठी,आशुतोष पांडे,प्रभात दुबे,संतोष शास्त्री,राम छवि महाराज, मथुरा चौबे व डा .संजय गौतम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मुन्नालाल दुबे ने तथा आभार प्रदर्शन दिलीप दुबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88