एक साथ उत्साह उमंग का श्री रामोत्सव…

जबलपुर दर्पण। सुभद्रा बस्ती केशव नगर में प्रभातपुल राइट टाउन में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ प्रदीप दुबे,डॉ बी के पांसे,डॉ भारद्वाज, डॉ जोगेंद्र बेगड़,राज अवस्थी,डॉ शिरीष जामदार,सुरेंद्र जी, ज्ञानेंद्र सिंह बघेल,एड. अनूप नायर,शांतनु देशपांडे, मनीष शाह ,प्रकाश सोनी, प्रकाश पवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं हनुमान चालीसा के साथ हुआ कार्यक्रम का संचालन सचिन रजक,सपन बेगड़ एवं आभार संयोजक राहुल दुबे ने किया। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर एकल और समूह नृत्यो से दर्शकों का मन मोह लिया।
इन गीतों पर हुआ नृत्य
1.राम आएंगे
2.केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम
3.राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी दीप जला के दिवाली मनाऊंगी
कार्यक्रम में श्रीम कथक पीठ की स्वाति मोदी और अप्सरा डांस एकेडमी की श्रीमती अंजू सोनी और वीरेंद्र सिद्धू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुधीर राय, विजय केसरवानी,अनुराग अग्रवाल, ,जितेंद्र श्रीवास्तव, आकाश खरे,महेश रोहरा,पुनीत तिवारी,अमन रोहरा,महेंद्र राय, नीरज भसीन,गोविंद शर्मा, श्री राम मुठे, अनिल जैन, कृष्ण शरण कौरव का सराहनीय सहयोग रहा।



