राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के द्वारा किया गया परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योत्सना झारिया एवं डॉ. जी.एस.मर्सकोले के निर्देशन में दलनायक देवांश पचौरी एवं दलनायिका शिखा वर्मा के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में विगत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रासेयो स्वयंसेवकों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । परेड का कमांड हर्षित चौरसिया के द्वारा किया गया । परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों में देवांश पचौरी, शिखा वर्मा , राशिका चौरसिया , वेदांत दुबे , मानस गुप्ता , रोहित नौरिया, विश्वास जाटव, राज लोधी , नंदिनी ठाकुर , अनीता वंशकार , दिव्या जाटव , खुशी पाण्ड्य , बृजेश चौधरी , सविता ठाकुर , मुस्कान प्रजापति , शिवम गौड़ , राजेंद्र गौड़ , चंद्र प्रकाश गौंड , चांदनी मेहरा , कंचन मेहरा , सौरभ कुशवाहा , साक्षी पटेल , शिखा लोधी , आफरीन नाज , नीरज वंशकार एवं महेंद्र ठाकुर स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।



