शासकीय कालोनीयों एवँ स्कूल कॉलेजों के आस पास से हटाया जाए अवैध अतिक्रमण

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष राबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि नगर निगम अधिकारी कर्मचारी की मदद से, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रिय प्रभावशाली लोगों की सहायता से शासकीय आवासीय कॉलोनी,कार्यालय,स्कूल, कॉलेज परिसर एवम उसके पास आये दिन कुछ ना कुछ अवैध अतिक्रमण होते रहते है, चाय के टपरे जिनमें नशीली वस्तुये बेची जाती है, एवम झुग्गियां, दुकान और मकान विकसित होते जा रहे हैं
परंतु इसकी सुध ना तो नगर निगम लेता है ना ही लोक निर्माण विभाग ना कोई अन्य I इन्ही की हीलाहवाली के चलते अतिक्र्मणकारियो के द्वारा अतिक्रमण कर कबज़ा कर लिया जाता हैl आम जन इस पर शिकायत करने से भी कतराते है क्युकि नगर निगम एवम लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता हैl इन अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है यही कारण है कि अतिक्रमण बड़ते जारहे है l
अत माननीय कमिश्नर महोदय एवम कलेक्टर महोदय से निवेदन है की शासकीय कॉलोनियों, शासकीय परिसर, स्कूल कॉलेज, और उसके आसपास हो रहे अवैधअतिक्रमण को शीघ्र हटाये जाने हेतु नगर निगम एवम राजस्व विभाग को तत्काल इन अतिक्रमणो को हटाये जाने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें l
संघ के जिलाध्यक्ष-राबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम, हेमन्त ठाकरे, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, एनोस विक्टर, सुरेन्द चौधरी, गुडविन चाल्र्स, देवेन्द्र भट, सुधीर अवधिया, मनीष मिश्रा, धनराज पिल्ले, राजकुमार यादव, फिलिप अन्थोनी, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राजेन्द्र सिंह, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, रऊफ खान, मनीष झारिया, गोपीषाह, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, प्रदीप पटेल, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, संतोष चैरसिया, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने कमिश्नर और कलेक्टर महोदय से मांग की है की मामले को संज्ञान मे लेते हुए नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और राजस्व अमले को अतिकृमन हटाये जाने हेतु निर्देश जारी करें



