भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

जबलपुर दर्पण । आधुनिकता के जीवन में रहते हुए आज का समय पर्यावरण की ओर विशेष ध्यान देने का है ताकि हमारे आसपास का जनजीवन स्वस्थ रहे, प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के आंचल में रहकर अपना जीवन यापन करें इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है और पर्यावरण संरक्षण कर आने वाली पीढ़ी को स्वास्थ्य जीवन दे सकते हैं यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण के दौरान कही ।श्री प्रभात साहू ने कहा कि आज के समय में सभी लोग तेजी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं और प्रकृति को संवारने में अपना योगदान दे रहे हैं इस हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आम जनों को जागरूक करने में अपना अमूल योगदान दिया है ।
पर्यावरण से संबंधित कोई भी विषय हो उसमें प्रधानमंत्री जी की विशेष रूचि रहती है, चाहे नदियों का संरक्षण हो, वृक्षारोपण हो, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों की बात हो प्रधानमंत्री पर्यावरण से संबंधित हर विषय पर विशेष ध्यान देते हैं और उनके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी पर्यावरण प्रेमी हैं उन्होंने प्रतिदिन एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया जो आज तक निरंतर जारी है हमारा नेतृत्व यह संदेश देना चाहता है पर्यावरण संरक्षण से ही हमारे आने वाली पीढ़ी मजबूत और स्वस्थ होगी जिससे देश के विकास में अधिक गति आएगी क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता से आगे बढ़ सकता है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, शरद अग्रवाल, अभय सिंह ठाकुर, रंजीत पटेल, प्रशांत केशरवानी, सुधांशु गुप्ता, जयराम तिवारी, अकील अहमद, चंद्रशेखर पटेल, रवि साहू, शुभम अवस्थी, मुजम्मिल अली आदि उपस्थित थे।



