जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कायस्थ समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 26 रिस्ते हुए तय

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत की ओर से आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को वर्मा बारात घर, स्टेट बैंक चौराहा के पास, विजय नगर में किया गया, शुभारम्भ में शोभा दीदी ने मंगलाचरण किया, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय महामंत्री श्री सहेन्द्र श्रीवास्तवजी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा और समाज को संगठित करने में सेतु का काम करते है, सम्मेलन में कटनी, नरसिंहपुर, इन्दौर, सागर, झांसी, नागपुर, पुणे, छिन्दवाड़ा सहित अन्य जिले से बड़ी संख्या में समाज के लोग सम्मिलित हुए, जिला अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव एवं सामाजिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री यू.व्ही. अम्बस्ट जी एवं जिला अध्यक्ष शशी श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में 322 युवक युवतियों ने परिचय दिया, जिसमें 26 रिस्ते तय हुए, परिचय सम्मेलन के बाद में समाज की वार्षिक पत्रिका “प्रज्ञा’ का विमोचन किया गया, सम्मेलन के संयोजक प्रान्तीय अध्यक्ष (युवा) डा. आशीष श्रीवास्तव जी ने विशेष उत्साह के साथ समाज का कार्य किया, सम्मेलन में प्रमुख रुप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के डॉ. अभिलाष पाण्डेय विधायक, डॉ. अखिलेश गुमास्ता, विनय सक्सेना जी पूर्व विधायक ने अपने विचार व्यक्त किये, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव ने सभी बहनों और बेटियों को आगे आकर अपनी बात स्वयं कहने के लिए प्रेरित किया, हमारे प्रान्तीय अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने इस अभूतपूर्व कार्यक्रम की सराहना की, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव जी ने अर्थ-व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव एवं अमरेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था की। मीडिया प्रभारी श्री आदर्श श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम के संचालक विवेक श्रीवास्तव महामंत्री युवा जितेन्द्र श्रीवास्तव रजनीकान्त वर्मा, प्रमोद वर्मा, प्रान्तीय महामंत्री (महिला) श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव का प्रमुख रुप से सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन ग्रामीण अध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88