भरी बरसात में कर्मचारियों का किया जा रहा शोषण नहीं दिए गम बूट बरसाती

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संभागीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैद्यनाथन अय्यर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्य अभियंता रानी अवंती बाई सागर परियोजना को बारंबार ज्ञापन देने एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में मुद्दा उठाने के बाद भी भरी बरसात में बरगी डैम में कार्यरत स्थाई कर्मियों एवं कार्यभारित कर्मचारियों को आज तक गम बूट एवं बरसाती नहीं दिया गया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है संघ ने चेतावनी जारी कर बताया है कि अगर तीन दिवस के अंदर कर्मचारियों को गम बूट एवं बरसाती नहीं दिए जाने पर कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा उसकी समस्त जवाबदारी मुख्य अभियंता एवं मेसनरी बांध संभाग के कार्यपालन यंत्री की होगी संभागीय अध्यक्ष अजय दुबे संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पिपरे बिरजू जाटव संभागीय बरगी नगर प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिवेन्द् पटेल प्रमोद कुमार सहदेव रजक रविंद्र राय राजेंद्र यादव संतोष पटेल प्रेम नारायण राम विशाल यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



