ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में सरपंच सचिव एवं उपयंत्री को भ्रष्टाचार करने का मिला अभय दान

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी की जनपद पंचायत डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया इन दिनों भ्रष्टाचारी की नई नई इबारत लिख रहा है ,यहां पर पदस्थ सरपंच एवम (सरपंच पति एक सरकारी शिक्षक )सचिव एवं उपयंत्री इन चारों की सांठगांठ से ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे ,गली फ्लैग निर्माण कार्य में बोल्डर परिवहन के नाम पर लगभग 8 से 10 लाख रुपयों का फर्जीवाड़ा किया गया है ,जबकि गली फ्लैग निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूरों का कहना है ,कि बोल्डर की ढुलाई स्वयं मजदूरों के द्वारा तगाड़ी टोकनी इत्यादि माध्यमों के द्वारा स्वम की गई है ,जबकि सरपंच सचिव एवं उपयंत्री तीनों की सांठगांठ से फर्जी बिल के माध्यम से लगभग 8 से 10 लाख रुपयों की निकासी कर ली गई तथा आपस में बंदर बाट कर लिया गया, ग्रामीणों के द्वारा बताया गया ,कि जिला पंचायत डिंडोरी में इसकी लिखित शिकायत की गई थी ,लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ,जनपद पंचायत डिंडोरी के आला अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं ,जिससे सरपंच सचिवों के हौसले बुलंद हैं ,और भ्रष्टाचारी की नई नई इबारत रोज लिखते हैं ,कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों का मनोबल टूट गया है ,और जनपद डिंडोरी के आला अधिकारी कुंभकर्ण की नींद से कब जागेंगे यह कहा नही जा सकता, लेकिन नवागंतुक जनपद सीईओ डिंडोरी के आ आने से लोगों में न्याय की आस जाग चुकी है, क्योंकि जब से नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी आए हैं, तब से जनपद डिंडोरी मैं भ्रष्टाचारियों के हौसले पस्त हो चुके हैं, सूत्रों की माने तो जनपद डिंडोरी में भ्रष्टाचारियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, जिससे ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया के लोगों की उम्मीद भी जाग चुकी है। की जो काम बरसों से अधूरे पडे हुये है, शायद उनको मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय पूरा करवा दें।


