ग्राम पंचायत शाहपुर में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

जबलपुर दर्पण। आदिवासी गौरव दिवस एवं अमर शहीद बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर शाहपुर पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्पहार चढ़ाकर मनाई गई इस दौरान कार्यक्रम प्रभारियों ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत भूमि पर ऐसे कई नायक पैदा हुए जइन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखवाया एक छोटी सी आवाज को नारा बनने में देर नहीं लगती बस दम उस उस आवाज उठाने वाले में होना चाहिए और इसकी जीती जागती मिशाल थे बिरसा मुंडा बिरसा मुंडा ने बिहार और झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम रोल निभाया अपने कार्यों औऱ आंदोलन की वजह से बिहार और झारखंड में लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते है बिरसा मुंडा ने मंडा विद्रोह पारंपरिक भू – व्यवस्था के जमीदारी व्यवस्था में बदलने के कारण किया बिरसा मुंडा ने अपनी सुधारवादी प्रक्रिया के तहत सामाजिक जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मनोहर ठाकुर ,राजकुमार साहू , नारायण चौबे , राजेन्द्र तंतवाय ,सरपंच रामबाई परस्ते ,लोक सिंह परस्ते , सचिव नारायण बर्मन ,नीरज रजक , जालेंद्र ठाकुर ,विस्सू श्रीवास , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


