सरदार पटेल विधि महाविद्यालय में एक दिवसीय विधिक सहायता कार्यशाला सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। सरदार पटेल विधि महाविद्यालय कुण्डम रोड पिपरिया खमरिया जबलपुर में विधिक सहायता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डीएसपी सिविल लाइन हिना खान जी उपस्थित रही । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को विधि का महत्व तथा समाज में तथा उसके अनुरूप सभी व्यक्तियों को किस प्रकार से विधिक सहायता प्रदान की जा सकती है। तथा संविधान व आपराधिक विधि के प्रावधानों से अवगत कराया गया एवं शहर मे बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराया तथा सभी को सावधान व सतर्क रहने को कहा। इसी के साथ कार्यशाला के समापन के दौरान संस्था के संचालक इंजी प्रभात दुबे ने भी विधि तथा उसके प्रावधानों के बारे मै बताया कि विधि के छात्रों का समाज में किस प्रकार योगदान होता है। कार्यक्रम के दौरान संचालक इंजी. प्रभात दुबे जी प्राचार्या डॉ प्रियंका दुबे जी सचिव ओम तिवारी जी सहायक प्राध्यापक प्रियंक गोटिया मोहित यादव, प्रशांत रजक, आकाश मोनिका सहित सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।



