बढ़ते अपराधों के विरोध में महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी रांझी थाना का करेगी घेराव

जबलपुर दर्पण। महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के तत्वाधान में कल दिनांक 18 अगस्त 2021 को दोपहर 3 बजे रांझी क्षेत्र में बढ़ती हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के विरोध में महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी रांझी थाने का घेराव करेगी और नशे की अवैध व्यापार को रोकने में नाकाम पुलिस के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी सन्यासी, सुमित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, रत्नेश दुबे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा। जिसमें महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी की समस्त जिला के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होंगी साथ ही आम जनता से अपील है कि पढ़ते अपराधियों को एवं बढ़ते अवैध नशे के व्यापार को रोकने के लिए महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के इस जनहित के आंदोलन को सफल बनाने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाएं।



