जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पीएचई विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है,गुणवत्ता हीन हैंड वास यूनिटों का निर्माण

जबलपुर दर्पण। आदिवासी जिला डिंडोरी जहां ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों का इतना संरक्षण प्राप्त है, कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता को नजरअंदाज करते हुये शासकीय राशि का बंदरबांट कर दिया जाता हैं! एक ताजा मामला पीएचई विभाग से प्रकाश में आया है, जहां जिले के सभी विकास खंडों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सभी शासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों मैं पीएचई विभाग के द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से प्रत्येक भवन में हैंड वॉश यूनिटों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता हीन सामग्रीयों का उपयोग करते हुए, निर्माण कार्य कराया जा रहा है !ग्राम पंचायत मुड़िया कला के पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र एवं माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में जितने भी हैंडवाश यूनिट निर्मित किए गए हैं, उनमें रेत की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है, प्रेत्यक हैंडवाश यूनिट के निर्माण में अगल- बगल दो कॉलमो को लगाया जाता है, जिसमें ठेकेदार के द्वारा बिना जमीन में गड्ढे किये ऊपर से ही कॉलम खड़े किए जा रहे हैं, जिससे हैंड वॉश यूनिट निर्माण में कई प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं! एक ओर जहां सरकार के द्वारा संसाधनों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी नुमाइंदे, ठेकेदारों से मिलीभगत करके सरकारी योजनाओं को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88