फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,9 से 14 फरवरी तक एमपी में बारिश की संभावना

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 9 फरवरी से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। और यह दौर चार दिन तक चलने की संभावना जताई जा रही है। यानी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में चार दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।इस दौरान ठंड भी बढ़ सकती है। 14 फरवरी के बाद राहत मिल सकती है। मौसम साफ होते ही ठंड अपना तेवर दिखा सकती है। ठंड का मौसम अपने आखिरी पड़ाव में है। जाते जाते यह ठंड अपना सितम बरपा रही है। ठंड और बारिश के डबल अटेक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में कोहरे के छाये रहने की संभावना भी जताई जा रही है। जबलपुर सहित कई संभागों में बारिश हो सकती है। जबलपुर में गुरुवार को ठंडी हवाएं चल रही थी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। फिर ठंड के बढ़ने के आसार हैं।


