लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, जबलपुर मेयर ने थामा भाजपा का दामन

जबलपुर दर्पण। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के कद्दावर नेता और जबलपुर से वर्तमान में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बीजेपी का दामन थाम लिया। महापौर के साथ ही कांग्रेस के चार पार्षद भी भी भाजपा में शामिल हो गए।भोपाल में सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जगत बहादुर सिंह अन्नू को भाजपा की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व के अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराये जाने से महापौर नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने आज कांग्रेस छोड़ दी। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में आना एक चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। इससे पहले जगत बहादुर सिंह अन्नू कांग्रेस पार्टी के कई पदों पर कार्य कर रहे थे।



