शिक्षकों को दिया जाए चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेष अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा उपरान्त चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर संगठन के द्वारा राज्य शासन को संगठन के द्वारा पत्र लिखा जा चुका है परंतु इतने गंभीर मुद्दे शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। संघ ने आगे बताया कि शासन द्वारा इस गंभीर मुद्दे को लेकर आज दिनांक तक किसी प्रकार के आदेष जारी नहीं किए गए है जिससे सिर्फ और सिर्फ षिक्षकों को नुकसान हो रहा है वहीं कई षिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं और सैकड़ों की तादात में शिक्षक सेवानिवृत्ति की कगार पर हैं ऐसे में यदि चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेष जारी नहीं किए जाते तो यह षिक्षकों के साथ अन्याय होगा। और वे इतनी लम्बी सेवा विभाग को देने के बावजूद चतुर्थ वेतनमान से वंचित रह जाएंगे। अतः शाासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पूर्व में शासन द्वारा आदेष जारी किए गए थे जिसका लाभ अन्य विभागों दिया जा रहा है। परंतु षिक्षा विभाग में इसका लाभ नहीं दिए जाने से षिक्षक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।संगठन के प्रदेष अध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, राकेष श्रीवास, स्टेनली नाॅबर्ट, दिनेष गौंड़, फिलिप अन्थोनी, मनमोहन चैधरी, रऊफ खान, एनोस विक्टर, सुरेन्द्र चैधरी, उमेष सिंह ठाकुर, देवेंद्र भट, गुडविन चाल्र्स, क्रिस्टोफर नरोन्हा, देवेंद्र ठाकुर, संतोष चैरसिया, विनोद सिंह, राजकुमार यादव, सुधीर अवधिया, धनराज पिल्ले, अषोक राय, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, कादिर अहमद अंसारी, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, सुधीर पावेल, राजेन्द्र सिंह, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी आदि ने शासन से माँग की है कि शिक्षको को भी चतुर्थ समयमान वेतनमान दियाजायl



