जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विजय नगर एम आर फोर में अब बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के नहीं मिलेगा प्रवेश

जबलपुर दर्पण। शहर के विजय नगर एम आर फोर के अहिंसा चौक, स्टेट बैंक चौराहा अभी तक पुलिस द्वारा हेलमेट और सीटबेल्ट की चेकिंग से मुक्त रहा था। लेकिन अब यहां पर ट्रेफिक पुलिस ने पांचवां जीरो टॉलरेंस जोन विजय नगर के अहिंसा चौक से स्टेट बैंक चौराहे तक बनाया है। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा,तो चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य रूप से होगा। यदि दोनों ही इन नियमों का पालन नही करते हैं तो उनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की जायेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी काटा जायेगा।इन जोन में दोनों सड़कों पर चार पाइंट भी लगाये गये है। वहीं डीएसपी ट्रैफिक संतोष कुमार के निर्देशानुसार विजय नगर के अहिंसा चौक से स्टेट बैंक चौराहे तक जीरो टॉलरेंस जोन बनाए गए हैं।

अभी तक इन मार्गों पर बिना हेलमेट आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों का चालान नहीं काटा जा रहा था, और ना ही चार पहिया वाहन चालकों को बगैर सीटबेल्ट लगाए चालान काटा जा रहा था। अब उन्हें चालान से बचने हेतु हेलमेट पहनने एवं सीटबेल्ट लगाए जाने की समझाइश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88