जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा “भाजपा का ढोंगः कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा ने कहा कि भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम से ढोंग किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार, मोदी की गारंटी के बावजूद प्रदेश में ओबीसी वर्ग की लाखों छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं मिल रही पिछले सत्र की लगभग 600₹ करोड़ की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ l
मंदसौर जिले की 7 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्र की पढ़ाई की जवाबदारी प्रदेश सरकार ने ली थी किंतु उसकी पढ़ाई का खर्चे का भुगतान प्रदेश सरकार ने नहीं किया। इससे मजबूर होकर स्कूल प्रबंधन ने दुष्कर्म पीडता के अभिभावक को 14 लख रुपए की वसूली का नोटिस थमा दिया। इसी प्रकार डबल इंजन की सरकार ,सुशासन की बात करने वाली सरकार में विगत दिनों मध्य प्रदेश बीज विकास निगम में नौकरी हेतु इंटरव्यू में वहां के अधिकारियों द्वारा तीन छात्रों से उनकी अस्मत के सौदा की मांग की गई। डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास ,मेक इन इंडिया, अमृतकाल जैसे नारे खोखले साबित हो रहे हैं। कोष्टा ने कहा भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा किस बात पर निकाल रही आत्मनिर्भर भारत की चीन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। मोदी राज में उत्पादन में गिरावट, चीन के साथ आयत दिनों दिन बढ़ रहा है। निर्यात का कम होना चिंताजनक है। सरकार महंगाई, बेरोजगारी दूर करने के मामले में आंख बंद किए हुए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page