पं दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शन को जमीन पर उतारने का कार्य हमारी सरकारें कर रही : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। एकात्म मानववाद के प्रणेतापं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा दीनदयाल चौक स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानववाद का सृजन किया। उनके विचारो के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकौ जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। रोटी, कपडा, मकान, पढाई, दवा और रोजगार यह उसी एकात्म मानववाद से निकले विचार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास यही एकात्म मानव दर्शन है, जिसको जमीन पर उतारने का काम देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने दीनदयाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को प्रतिपादित करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, पूर्व विधायक शरद जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, महामंत्री पंकज दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।