जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सरस्वती माता का पूजन बच्चों और अभिभावको ने किया

जबलपुर दर्पण। बसंत पंचमी के अवसर पर सिद्धीबाला बोस लाईब्रेरी एसोसिएशन (सिटी बंगाली क्लब) एवं एम.डी. बंगाली उ.मा. शाला के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्री सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री श्री सरस्वती पूजा प्रातः 10.30 से प्रारंभ हुई, इसके पश्चात पुष्पांजलि एवं भोग (प्रसाद) वितरण किया गया, जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारीगण, शाला के समस्त शिक्षक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक तथा भारी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।



