अंजुमन इस्लामिया वक्त बोर्ड के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की

जबलपुर दर्पण। नवनियुक्त अंजुमन इस्लामिया वक्त बोर्ड के अध्यक्ष अनवर अनु जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह जी से सौजन्य भेंट की, अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अनवर अनु एवं प्रदेश अध्यक्ष सनोवर भाई पटेल के निर्देश पर जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को सूचना पत्र दिया गया, ट्रस्ट की बैठकों में अनेक समस्याओं को लेकर उनको अवगत कराया गया, एस पी कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किसी भी प्रकार कि ट्रस्ट में समस्या आती है उनको अवगत कराकर नायकरण कराया जाएगा, कलेक्टर एस पी साहब ने अनवर अनु को बधाई शुभकामनाएं दी हर संभव मदद करने की प्रयास किया जाएगा, इस अवसर पर अनवर अनु , राजेंद्र चौधरी ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



