सिहोरा दर्पण

बसंत पंचमी महोत्सव में बच्चे मातृ पितृ गुरुजनों का सम्मान करने का लिया संकल्प

जबलपुर दर्पण। माघ मास शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि में मां सरस्वती का आविर्भाव दिवस के रूप में 14 जनवरी दिन बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर मझगवाँ सरौली में भव्य कार्यक्रम मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती पूजन, हवन, विद्यार्थी विद्याआरंभ संस्कार, मातृ पितृ पूजन, के साथ शिशु मेला का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी को अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के सभी बच्चे बच्चियाँ माता-पिता वह गुरुजनों का सम्मान करने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी तरफ माता-पिता व गुरुजनों ने अपने प्रिय पुत्र व विद्यार्थियों को उद्मम, साहसी, धैर्य, बुद्धि, शक्ति, पराक्रमी होने का आशीर्वाद देते हुए मंगलमय जीवन होने की माँ सरस्वती से कामना किया। बसंत पंचमी महोत्सव में भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल, उपसरपंच शांति भूषण गुप्ता, अध्यक्ष सुशील पांडे, प्रधान अध्यापक राधाकृष्ण पटेल, सौरभ जैन, अविनेश पांडे, अंकित पाठक, काजल हल्दकर, साक्षी परिहार, संतोष श्रीवास, आस्था ताम्रकार, साक्षी पटेल, रजनी काछी, श्रुति नामदेव, उमाबाई सहित बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88