भाजपा पदाधिकारियों और रेलवे अधिकारियों ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के द्वारा अयोध्या धाम में विराजित प्रभु श्री राम जी के दर्शन एवं भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए 1342 यात्रियों की स्पेशल आस्था ट्रेन को राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी,महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,विधायक अशोक रोहाणी,अभिलाष पांडेय यात्रा प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा कर अयोध्या धाम के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना किया!
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि स्पेशल आस्था ट्रेन का उद्देश्य सभी यात्रियों को प्रभु श्री राम जी के दर्शन कराना है एवं इस आस्था स्पेशल ट्रेन में सभी यात्रियों के लिए रहने, खाने एवं आने जाने का सम्पूर्ण प्रबंध भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा किया गया है!अयोध्या स्टेशन पर इन सभी यात्रियों का में इन सभी यात्रियों के स्वागत के लिए जबलपुर महानगर द्वारा केंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी द्वारा सभी यात्रियों की आगवानी एवं स्वागत किया जाएगा! यह ट्रेन 14 फरवरी को जबलपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई 15 को अयोध्या पहुंचेगी एवं 16 को वापस सभी यात्री अयोध्या से जबलपुर के लिए रवाना होकर 17 को शाम को जबलपुर पहुंचेंगे, आगामी तिथि में भी स्पेशल आस्था ट्रेन द्वारा 27 फरवरी को जबलपुर से अगली आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना होगी जिसके लिए आप सभी अपना रजिस्ट्रेशन राजेश द्विवेदी जी के पास करवा सकते हैं!! इस अवसर पर आज स्टेशन में शरद जैन,अंचल सोनकर,अखिलेश जैन,रिंकु विज,कमलेश अग्रवाल,अभियान प्रभारी राजेश द्विवेदी,सुनील विश्वकर्मा,रामानुज तिवारी राजेश मिश्रा,पंकज दुबे,रंजीत पटेल,रूपा राव,अजय तिवारी,चित्राकान्त शर्मा,बाबा श्रीवास्तव,सोनू बचवानी,डॉ जयराम तिवारी, रवि साहू,डॉ शुभम अवस्थी,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!



