जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सरस्वती पूजन…..

जबलपुर दर्पण। विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी सरस्वती शिशु मंदिर जयनगर में हवन पूजन के साथ मनाया गया।सरस्वती वंदना गायन के साथ छात्रा मोसमी पटेल ने मनमोहक नृत्य भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमति कमलेश अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल, उपाध्यक्ष प्रकाश पवार, डॉ श्याम सुन्दर सिद्धे, पूनम दुबे, सविता श्रीवास्तव, नीलम साहू सहित स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

