जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ब्राह्मण महिला मंच ने प्रकृति की देन गुलाब थीम का किया आयोजन

जबलपुर दर्पण। ब्राह्मण महिला मंच जबलपुर के द्वारा आज बुनियादी उच्चतर माध्यमिक शाला नेपियर टाउन में “प्रकृति की देन गुलाब” थीम का आयोजन किया गया, जिसमें गुलाब के फूल का महत्व उपयोगिता विभिन्न रंगों पर प्रकाश डाला गया, महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती अंजू दुबे ने प्राकृतिक सौंदर्य गुलाब फूलों का राजा का महत्व बताते हुए कहा कि गुलाब ने अपनी गन्ध और रंग से विश्व काव्य को अपना माधुर्य और सौंदर्य प्रदान किया है, ब्राह्मण मंच की सभी महिलाएं सुंदर रंग लाल गुलाब में खुशबू बिखेरती हुई प्रकृति के रंग में रंगी हुई थी, कार्यक्रम में अंजू दुबे, मीना शुक्ला, किरण खमरिया, गीता दुबे, मधुलिका गुरु, अंजू दुबे, सुमन त्रिपाठी, तरंग तिवारी, निशा द्विवेदी, रिचा खमरिया, रचना खमरिया, अनीता शर्मा, वंदना तिवारी, पिंकी पांडे,अनीता दुबे, श्वेता पांडे ब्राम्हण महिलाएं उपस्थित रही, ब्राह्मण महिला मंच का उद्देश्य प्रत्येक माह प्रकृति की छठा में नए रंग भरने का प्रयास है, महिला मंच सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, निर्धन बेसहारा, बच्चों, बुजुर्गों को जरूरतमंद का सामान देने का भरसक प्रयत्न करती हैं, जबलपुर में ब्राह्मण महत्वपूर्ण स्थान है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page