जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी जबलपुर में पधारे सुखदेव पानसे का किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया संजय यादव , सन्मति सैनी , राजेश तिवारी , कदीर सोनी , दिनेश यादव , जबलपुर प्रभारी विभाष जैन , झल्लेलाल जैन अतुल नरेश वाजपेई जी, विजय जैन जी, पार्षद मोहम्मद कलीम, पार्षद शफीक हीरा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे आज पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया ने अपने भाषण में आगामी होने जा रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत कैसे किया जाए इस पर अपने विचार रखें वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय राजेश तिवारी जी ने भी अपने वक्तव्य में बताया कि कैसे 20 वर्षों से सत्ता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जी जान से मेहनत भी कर रहा है।इसी तरह कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा की कांग्रेस पार्टी को अब आंदोलन करने वाला नेता ही चाहिए और कांग्रेस की इस विषम परिस्थिति में हर कार्यकर्ता को मेहनत करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विभाष जैन जी ने भी बताया कि किसी के आने या जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए लड़ने वाली पार्टी है और आजादी के पहले से कांग्रेस पार्टी आंदोलन के माध्यम से ही अपनी पहचान बनाई हुई है इस विषम परिस्थिति में भी कांग्रेस का कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इसी तरह कांग्रेस कार्यालय में पधारे हमारे अतिथि सुखदेव पांसे जी ने भी कहा है कि वह आप सभी की बात को ऊपर रखेंगे एवं कांग्रेस की इस विषम परिस्थिति में आंदोलन करने वाले नेता को ही जबलपुर का जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा और उन्होंने साथी लोकसभा चुनाव की रणनीति भी बताई और उस रणनीति पर कैसे काम करना है उसके लिए सभी से सुझाव भी लिए आज कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page