महाविद्यालय की छात्राओं ने जमकर खेली होली

जबलपुर दर्पण। माता गुजरी महिला महाविद्यालय में दिनांक 22 मार्च 2024 को छात्राओं के लिए होली समारोह का आयोजन किया गया है, इसमें महाविद्यालय की सभी छात्राओं के एक स्थान पर एकत्रित होकर रंगों का त्यौहार होली मनाने के लिए होली का आयोजन हमारे स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसी तारतम्य में छात्राओं ने अपने साथियों के साथ जोर-शोर से मनाया एक दूसरे का रंग लगाया एवं डीजे के साथ डांस आदि के पूर्ण रूप से मनोरंजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मिलकर एक साथ त्यौहार मनाने की एवं एक दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भावना की भावना जगाने के लिए किया गया है, छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर होली मनाई, होली का कार्यकम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब के मार्गदर्शन में सुश्री यशमीत कौर एवं पारूल अवस्थी, डॉ. संगीता सारखेल आदि के निर्देशन में छात्राओं के सहयोग के साथ किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग रहा।


